औरंगाबाद, मार्च 19 -- दाउदनगर के वार्ड संख्या-10 स्थित कांदुराम की गढ़ही मुहल्ले में मिलाप पूजा समिति द्वारा पिछले 29 वर्षों से चैती दुर्गा पूजा श्रद्धा और परंपरा के साथ आयोजित की जा रही है। इस वर्ष भी नवरात्र पाठ की शुरुआत होते ही पूजा का माहौल भक्तिमय हो उठा है। पूजा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं द्वारा भव्य जलभरी यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पूजा स्थल से शुरू होकर मुख्य बाजार, नगर परिषद रोड और बारुण रोड होते हुए सोन नदी तट तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई। इसके बाद श्रद्धालु भखरुआं मोड़ और मौलाबाग रोड होते हुए वापस पूजा स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना कर पूजा का शुभारंभ किया गया। मिलाप पूजा समिति के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने बताया कि 25 मार्च को मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसके बाद श्रद्धालुओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.