पटना, मार्च 27 -- देवी मंदिरों, शक्तिपीठों, कालीबाड़ी और घरों में शुक्रवार को माता के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। वैष्णव विधि से नवरात्र पूजन करने वाले श्रद्धालु नवमी तिथि की पूजन के बाद भक्ति भाव से मंत्रोच्चार के साथ हवन किया। कंकड़बाग स्थित गायत्री मंदिर में सामूहिक हवन कार्यक्रम में भक्तों को लंबी कतार देखने को मिली। यज्ञशाला में गायत्री मंत्र से भक्तों ने हवन किया। पटना कालीबाड़ी में सुबह 7.10 बजे नवमी पूजन किया गया। इसके बाद हवन किया गया। शाम में महिलाओं और बच्चों की ओर से परंपरागत धनुची नृत्य किया गया। मौके पर कई बंगाली परिवार के सदस्य मौजूद रहे।शाम तक हुआ कन्या पूजन : हवन के बाद कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया। मान्यता है कि मां शक्ति भक्तों के दुख और दरिद्रता दूर करती है। पंडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.