गोड्डा, मार्च 28 -- गोडडा प्रतिनिधि। चैती दुर्गा में सखी बहिनपा अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन ने सेवा भावना के ख्याल से फल-सरबत वितरण कर जीता दिल। गुलजारबाग स्थित चैती दुर्गा मंदिर के समीप सखी बहिनपा की ओर से सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए फल और सरबत का वितरण किया गया, जिससे पूजा-अर्चना करने आए लोगों को काफी राहत मिली। कार्यक्रम के दौरान संगठन की महिलाओं ने विशेष रूप से साफ-सफाई पर ध्यान दिया और पूरे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने का सराहनीय प्रयास किया। शिविर करीब तीन घंटे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप फल और सरबत ग्रहण किया। इस सेवा कार्य में सखी बहन पैक, अर्पण झा, मंगल झा, रेशमा झा, रूबी, संगीता, सुलेखा समेत दर्जनों महिलाएं सक्रिय रूप से मौजूद रहीं और पूरे समय सेवा में जुटी दिखीं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.