भागलपुर, मार्च 31 -- पीरपैंती बाजार में स्थापित चैती दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धूमधाम से गंगा घाट पर देर शाम कर दिया गया। इससे पूर्व मूर्ति को नगर परिक्रमा करायी गई। ट्रैक्टर पर लादकर वैकल्पिक रोशनी में मां की मूर्ति के दर्शन-पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जय मां दुर्गा के जयघोष किए। विसर्जन में पीरपैंती थाना पुलिस और मुखिया अरबिंद साह आदि शामिल थे। इससे पूर्व सुबह गोबिंदपुर मोहनपुर दियारा की चैती दुर्गा की मूर्ति भी स्थानीय गंगा घाट पर धूमधाम से विसर्जित कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...