धनबाद, मार्च 29 -- कतरासगढ़ राजबाड़ी रोड में चैती दुर्गापूजा महोत्सव के अवसर पर शनिवार को गाजे-बाजे और ढाक-ढोल के साथ नवपत्रिका का विसर्जन किया गया। सिंदूर खेल के बाद राजबाड़ी परिसर से शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मैराकुल्ही, गांधी चौक और कतरास बाजार हटिया स्थित राजा तालाब घाट पहुंची। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे मां दुर्गा के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। पश्चिम बंगाल के सैंथिया से आए ढाक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। राजा तालाब घाट पर मुख्य आचार्य गौतम चक्रवर्ती व अन्य पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ नवपत्रिका का विसर्जन कराया। इस दौरान महिलाओं ने सिंदूर खेलते हुए मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी। दोपहर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम में अध्यक्ष बिरेन दा, गणेश मोदक, समीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.