चैती दुर्गा मंदिर में मां गौरी की हुई पूजा, मां दुर्गा का भव्य प्रतिमा भक्तों को कर रहा आकर्षित
अररिया, मार्च 27 -- अररिया, निज प्रतिनिधि वासंतिक नवरात्र के आठवें दिन मां भगवती की आठवीं स्वरूप महा गौरी की पूजा अर्चना की गयी। लोगों ने विधि-विधान से मां की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गुरुवार को अष्टमी पर पूजा अर्चना के लिये भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ ही जिले के अलग-अलग जगहों पर मां भगवती की आराधना व दुर्गा सप्तसती का पाठ शुरू है। मंदिर के अलावा भक्तगण अपने-अपने घरों पर भी कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं। वहीं शहर के ओमनगर एसएसबी कैम्प स्थित चैती दुर्गा वैष्णवी मंदिर में मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। बुधवार को मां दुर्गा का पट खुलने के बाद श्रद्धालु का काफी भीड़ उमड़ रही है। वहीं, शहर के मां खड्गेश्वरी काली मंदिर सह बाबा खड्गेश्वर नाथ शिव मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.