भागलपुर, मार्च 27 -- प्रखंड के विभिन्न चैती दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में चैत्र नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। महाष्टमी की पूजा संपन्न होने के बाद देवी दुर्गा के दर्शन एवं डलिया चढ़ाने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दीर्घायु संतान प्राप्ति के लिए माताओं ने महाष्टमी के अवसर पर मां महागौरी की पूजा-अर्चना करते हुए डलिया चढ़ाकर सुख-शांति की कामना की। प्रखंड के नई दुर्गा स्थान, मोतीचक दुर्गा स्थान, पिपरा दुर्गा स्थान, शाहाबाद दुर्गा स्थान, नवादा, मसदी दुर्गा स्थान सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में गुरुवार को दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुरक्षा के मद्देनजर सभी दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन एवं पूजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.