खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया नगर संवाददाता शहर के राजेन्द्र चौक पर आयोजित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को भक्ति जागरण का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। मौके पर कलाकारों द्वारा गाए जा रहे भक्तिगीतों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में रम गया। महिलाओं एवं पुरुषों की भीड़ को देखते हुए समिति के मीडिया प्रभारी अमित कुमार प्रिंस, भूषण यादव, कुणाल यादव, कुन्दन यादव अभिषेक कुमार मोंटी मनोहर देव,सन्नी यादव भीड़ को नियंत्रित करते दिखे। राजेंद्र चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में इस बार चैती दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन आकर्षण का केन्द्र बना है। पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य पंडाल से लेकर आकर्षण तोरणद्वार श्रद्धालुओं में चर्चा का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...