लोहरदगा, मार्च 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। चैती दुर्गा पूजा के आयोजन को भव्य बनाने के उद्देश्य से चैती दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से शिष्टाचार मुलाकात की तथा उन्हें आगामी पूजा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। बताया कि इस वर्ष भी चैती दुर्गा पूजा को श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द्र के वातावरण में मनाने की व्यापक तैयारी की जा रही है। धीरज प्रसाद साहू ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एक सूत्र में बांधने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि चैती दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा की जीवंत पहचान है, जो समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश देती है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.