बेगुसराय, मार्च 17 -- नावकोठी, निज संवाददाता। आगामी चैती दुर्गा पूजा व ईद के मद्देनजर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने की। इस दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि गुरुवार से नवरात्र प्रारंभ हो रहा है। समसा एवं नावकोठी में चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। वहीं, ईद का पर्व 21 मार्च को मनाया जाएगा जिसके तहत क्षेत्र की 10 मस्जिदों एवं छह ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पर्व-त्योहार के दौरान शरारती तत्वों व सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। मौके पर एसआई विश्वजीत कुमार, मुखिया राष्ट्रपति कुमार, पूर्व मुखिया रोहित कुमार, मुक्ति नारायण सिंह, मनीष कुमार, ललन गुप्ता, उपमुखिया विजय सहनी, शिवनंदन पासवान, मुकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.