भागलपुर, मार्च 23 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत रविवार को गांधी युवा क्लब के क्रीड़ा स्थल पर किशनपुर और लैलख के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। किशनपुर की टीम ने लैलख को 3-1 से पराजित कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नाथनगर के पूर्व प्रमुख सुनील कुमार मंडल उपस्थित रहे। उनके साथ प्रभास कुमार मंडल, उमेश मंडल, संजीव कुमार शर्मा एवं विष्णु देव मंडल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के सचिव राकेश कुमार एवं उपाध्यक्ष दिवाकर मंडल ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.