रामगढ़, मार्च 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्रीश्री चैती दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार रात्रि बासल के लबगा स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मंच की कमान संभाल रहे जोशी लाल महतो म्यूजिकल ग्रुप खूंटी के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति कर ऐसा समां बांधा कि ग्रामीण पूरी रात मंत्रमुग्ध होकर डटे रहे। गायिका सिकंदर रूबी की मधुर आवाज और नृत्यांगना रूपाली की प्रस्तुति ने ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम देखने कुरसे, बलकुदरा, बरघुटुवा, मेलानी, हरिहरपुर, अंबाकूचा, सुथरपुर, लेम, नेतुआ, चेतमा, बीचा, एतियातु, तालाटांड़ आदि क्षेत्र से काफी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे थे। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष नागेश्वर साव, सचिव सह पूर्व उप मुखिया लालू महतो, पूर्व मुखिया जितेंद्र मुंडा, तुलसी रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.