पूर्णिया, मार्च 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। आगामी चैती दुर्गा पूजा को लेकर जलालगढ़ के संतोषी मां मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख सदानंद झा तथा मुखिया प्रतिनिधि राजू दास ने की। बैठक में पूजा को भव्य और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अजय मंडल को अध्यक्ष, भोला उर्फ बादल को उपाध्यक्ष, संजीव झा को सचिव, दीपक दंत को सहसचिव, अमित चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा तपन यादव और प्रवीण शाह को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं समिति सदस्यों में संतोष पोद्दार, कुंदन राय, कार्तिक कुमार, चंदन राय, संतोष शाह, वीरू वर्मा, गणेश कुमार, प्रदीप यादव सहित अन्य को शामिल किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 मार्च की सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें करीब 500 महिलाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.