गिरडीह, मार्च 15 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां स्थित काली मंडा मंदिर प्रांगण में रविवार को चैती दुर्गा पूजा को सफल बनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में किशोर सिंह को अध्यक्ष, ललित पांडेय को सचिव, मनोज सिंह को कोषाध्यक्ष, मुन्ना सिंह को उपाध्यक्ष, जयप्रकाश राम को उपसचिव, पवन कुमार चौधरी को मुख्य संरक्षक तथा कन्हाई राम को संरक्षक बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैती दुर्गा पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। पूजा को लेकर मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने, बाजार एवं मूर्ति विसर्जन मार्ग में साफ-सफाई कराने, बाजार व गलियों में लाइटिंग की व्यवस्था करने तथा मेले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो-दो ...