चैती दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, आज से शुरू होगी पूजा
लखीसराय, मार्च 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में चैती दुर्गा पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बन गया है। शहर के चार प्रमुख स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस वर्ष 19 मार्च से पूजा की शुरुआत मां शैलपुत्री की आराधना और कलश स्थापना के साथ की जाएगी। इसे लेकर पूजा समितियां और श्रद्धालु उत्साहपूर्वक तैयारियों में जुटे हैं। शहर के लाली पहाड़ी चैती दुर्गा मंदिर, वनखांडी श्री चैती दुर्गा माता मंदिर, बाजार समिति चैती दुर्गा मंदिर और गोपाल भंडार गली चैती दुर्गा मंदिर में पंडालों और प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, जबकि प्रतिमा निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पूजा समितियों द्वारा भव्य आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। 19 मार्च को सुबह कलश यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.