मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा के डिहुली इसहाक गांव स्थित दुर्गा स्थान मंदिर प्रांगण से मंगलवार को रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल कन्याओं ने दुर्गा स्थान से चलकर मुरौल घाट बूढ़ी गंडक नदी पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलबोझी की गई। उसके बाद 551 कन्याएं दुर्गा स्थान तक कलश यात्रा के साथ पहुंचीं। इस आयोजन में पूर्व प्रमुख सकदा अनिल कुमार राम, पूजा अध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूजा समिति सदस्य रामबली पासवान, उमेश पासवान, बसंत पासवान, जीतन पासवान, सनोज राय, पुजारी रत्नेश झा ने मुख्य भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.