रामगढ़, मार्च 23 -- मांडू। निज प्रतिनिधिमांडू और आसपास के क्षेत्रों में चैती दुर्गा पूजा के चौथे दिन मां कूष्मांडा का पूजा अर्चना पूरे विधि विधान के साथ किया गया। मांडू डीह स्थित श्रीश्री पड़ाव दुर्गा मंदिर में आचार्य निरंजन पांडेय व आशीष पांडेय, मांडू बस्ती दुर्गा मंदिर में आचार्य बीरेंद्र पांडेय व रविन्द्र पांडेय और अति प्राचीन शिव मंदिर मनोकामना धाम परिसर में मां वैष्णो मंदिर में आचार्य पीयूष पांडेय व आनंद पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न हुई। पूजा समिति के लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों से प्रसारित हो रहे भक्ति गीतों, वैदिक मंत्रों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। सुबह-शाम मंदिरों में आरती और पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जिससे माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया है। आचार्य बीरेंद्र पांड...