गिरडीह, मार्च 10 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना मोड़ के पास अवस्थित चैती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में पूजा कमेटी के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें शांतिपूर्ण ढंग से चैती नवरात्र सह दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने पूर्व वर्षों की तरह इस साल भी चैती दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया। जिसमें कमेटी के मुख्य सदस्यों व दुकानदारों की सहमति ली गई। कमेटी के अध्यक्ष फूलचंद हाजरा व सचिव सुखदेव हाजरा ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि कलश स्थापना के साथ ही यह अनुष्ठान धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सदस्यों द्वारा पूर्व में गठित कमेटी को पुनर्गठित करते हुए इस साल भी पूजा का सफल संचालन की पूरी जिम्मेवारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष फूलचंद हाजरा ने की। संचालन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.