कटिहार, मार्च 31 -- फलका,एक संवाददाता फलका प्रखंड में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा का विसर्जन एवं शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। मंगलवार की संध्या माता की प्रतिमा विसर्जन एवं भव्य शोभायात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व बीडीओ सन्नी सौरभ व थानाध्यक्ष रवि कुमार राय संयुक्त रूप से कर रहे थे। फ्लैग मार्च फलका थाना प्रांगण से निकलकर फलका मुख्य बाजार,फलका बस्ती,गोपालपट्टी, निसुंदरा पुल,पकडिया,सालेहपुर,टपुआ सहित विभिन्न गांव व मुहल्लों में फ्लैग मार्च करते हुए पुनः थाना लौट गए।इस दौरान बीडीओ व थानाध्यक्ष ने कहा कि मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन एवं भव्य शोभायात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। शोभायात्रा ...