नई दिल्ली, मार्च 23 -- लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ रविवार को हो गई। राजधानी पटना और पटना सिटी के विभिन्न गंगा घाटों पर सुबह से ही व्रती छठ पूजा की शुद्धि संकल्प के लिए गंगा स्नान करने पहुंची। वहीं परिवार के सदस्य गंगाजल लेने घाट पर आए। इस दौरान घर से गंगा घाट तक छठ गीतों से माहौल भक्तिमय रहा। चार दिवसीय व्रत के पहले दिन भरणी नक्षत्र में नहाय-खाय के प्रसाद के रूप में कद्दू-भात का भोग लगाया गया। आज करेंगे खरना :ज्योतिषाचार्य पीके युग ने बताया कि छठ व्रती सोमवार को व्रत के दूसरे दिन कृतिका नक्षत्र और विष्कम्भ योग में खरना करेंगे। इसकी तैयारी सुबह से की जाएगी। गेहूं गंगाजल में धोने और सुखाने के बाद इसे पिसवाया जाएगा। दोपहर बाद से खरना प्रसाद तैयार करने में व्रती जुट जाएंगे। खरना में गुड़ से बनी खीर, केला, रोटी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.