रांची, मार्च 25 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोक आस्था का चार दिनी महापर्व चैती छठ बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। नहाय-खाय से शुरू हुए इस अनुष्ठान में व्रतियों ने स्वजनों की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। प्रखंड के विभिन्न मोहल्लों में श्रद्धालुओं ने घरों की छतों पर पानी एकत्र कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। हालांकि चैती छठ कम लोग करते हैं, लेकिन इसकी धार्मिक मान्यता अधिक है। मान्यता है कि सूर्य की एक पत्नी का नाम प्रत्यूषा है और यह अर्घ्य उन्हीं को समर्पित किया जाता है। वहीं, बच्चों और सुहागिन महिलाओं ने व्रतियों से सिंदूर लगवाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद व्रतियों ने लोगों के बीच छठ प्रसाद का वितरण किया।आस्था का यह महापर्व वर्ष में दो बार कार्तिक और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.