लोहरदगा, मार्च 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। नहाय-खाय के साथ रविवार से आस्था का महापर्व चैती छठ शुरू हो गया है। लेकिन पर्व की शुरुआत के साथ ही लोहरदगा शहर के प्रमुख छठ घाटों की बदहाल स्थिति सामने आई है। कई घाटों पर अब भी गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे छठ व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शहर के राम मंदिर तालाब, बड़ा तालाब और ठकुराइन तालाब में हर वर्ष चैती छठ का आयोजन होता है। इनमें राम मंदिर तालाब में सबसे अधिक संख्या में छठ व्रती अर्ध्य देने पहुंचते हैं। हालांकि इस बार इन घाटों के आसपास गंदगी पसरी हुई है और तालाबों के किनारे कचरा जमा है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में हुए प्रतिमा विसर्जन और पूजा सामग्री के तालाबों में डाले जाने के कारण घाटों की स्थिति और खराब हो गई है। घाटों के आसपास प्लास्टिक, फूल-माला और अन्य कचरा बिखरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.