भागलपुर, मार्च 25 -- चैती छठ पर्व के तीसरे दिन मंगलवार को व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। क्षेत्र के विभिन्न कृत्रिम तालाबों, छतों पर बनाए गए घाटों और जलाशयों के किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कुछ व्रती महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों पर साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...