चैती छठ में की गई मंगलमय जीवन की कामना
सीवान, मार्च 26 -- बड़हरिया। प्रखंड के तमाम छठघाटों पर लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा धूमधाम से मनाई गई। छठ घाटों पर छठवर्ती ने डूबते और उगते सूर्य का अर्घ्य देकर अपने बेहतर जीवन की कमाना की। वही सुप्रसिद्ध जमुनागढ़, भीमपुर, पहाड़पुर,बड़हरिया शिवमन्दिर, रानीपुर, लकड़ी दरगाह, तेतहली बाजार, जोगापुर कोठी सहित अन्य घाटों पर काफी भीड़ देखने के मिली। जोगापुर कोठी घाट पर युवतियां सेल्फी लेती नजर आईं। वही घाटों पर पर्याप्त मात्रा में प्रकाश का प्रयाप्त व्यस्था किया गया था। चैती छठ और रामनवमी को लेकर खासतौर पर प्रशासन काफी मुस्तैद दिखी। चौक चौराहे सहित छठ घाट पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इधर प्रशासन असामाजिक गतिविधियों पर विशेष नजर बनाए हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.