बक्सर, मार्च 23 -- पेज चार के लिए ----- भक्ति डुमरांव में नारियल, फल, सूप-दउरा की हो रही खरीदारी व्रतियों की सुविधा को लेकर प्रशासन अलर्ट, साफ-सफाई फोटो संख्या- 19, कैप्सन- सोमवार को डुमरांव के गोला बाजार मंडी में चैती छठ को लेकर फल बेचता दुकानदार। डुमरांव, संवाद सूत्र। लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ पूरे अनुमंडल क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। पर्व के दूसरे दिन सोमवार को व्रतियों ने विधि-विधान के साथ खरना पूजा संपन्न कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ हो गया। अब मंगलवार को छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस महापर्व का समापन होगा। सोमवार को स्थानीय बाजार पूरी तरह गुलजार नजर आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.