लातेहार, मार्च 19 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चैती छठ पूजा को लेकर चंदवा क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। अंचल अधिकारी सुमीत कुमार झा के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए देवनद छठ घाट की व्यापक सफाई शुुरु करा दी गई है। उपप्रमुख चंदवा अश्विनी मिश्रा की देखरेख में छठ घाट का निर्माण, साफ सफाई एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है, ताकि व्रतियों को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में संतोष और उत्साह देखा जा रहा है। छठ व्रतियों ने घाटों की साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था हेतु प्रशासन का आभार जताया है। ज्ञात हो कि चैती छठ महापर्व 22 मार्च को नहाय खाय से शुरू होगा। यह महापर्व आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी घाटों पर सूर्य उपासना के लिए जुटते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.