लातेहार, मार्च 20 -- बेतला, प्रतिनिधि । हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 (रौद्र) के शुरू होते ही क्षेत्र के श्रद्धालु चैती छठ महापर्व की तैयारी में जुट गए।इसबारे में सरईडीह शिव मंदिर के पुजारी श्यामनाथ पाठक ने हिन्दू पंचांग के हवाले से कहा कि व्रती आगामी रविवार (22 मार्च) को नहाय-खाय के नेम के साथ सूर्योपासना का चार दिनी धार्मिक अनुष्ठान चैती छठ महापर्व की शुरुआत करेंगे। 23 मार्च (सोमवार) को उपवास रख शाम में खरना (खीर भोजनी) के नेम-निष्ठा के उपरांत उनका 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा।24 मार्च (मंगलवार) को अस्ताचलगामी और 25 मार्च (बुधवार) की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दान तथा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद व्रत का समापन होगा। इधर शुक्रवार को छठ महापर्व को लेकर खीरभोजनी के लिए कई श्रद्धालुओं को आम की लकड़ियों को जुटाते देखा गया।नतीजतन चै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.