नवादा, मार्च 24 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोकआस्था के महापर्व चैती छठ सह रवि षष्ठी पूजनोत्सव के माध्यम व्रत के दूसरे दिन सोमवार को पूर्ण श्रद्धा के साथ खरना यानी नवहण्डा अर्थात लोहंडा का पूजन किया गया। महापर्व पर हर तरफ दिख रहे उत्साह भरे माहौल के बीच खरना का अनुष्ठान पूर्ण किया गया। सोमवार की अहले सुबह से लेकर शाम तक व्रतियों ने लगभग 8 से 12 घंटे की अवधि के लिए उपवास रखा। व्रतियों और उनके परिजनों ने पूर्ण श्रद्धाभाव से विभिन्न कुओं, सरोवरों, जलाशयों, ताल-तलैयों और छठघाटों से जल लाकर खरना का प्रसाद शुद्ध सात्विक ढंग से बनाया। दिन भर लोग इसकी तैयारियों में रहे जबकि तीसरे पहर से लेकर शाम तक छठ व्रतियों ने अरवा चावल, चना का दाल, पिट्ठी, गुड़, मीठा आदि का प्रसाद बनाकर खरना संबंधी पूजन किया। व्रतियों ने सर्वप्रथम भगवान को भोग लगा कर खुद ...