देवघर, मार्च 14 -- देवघर। स्थानीय केशरवानी आश्रम के सभागार में शुक्रवार को चैती छठ पूजा समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष जीतू कुमार कसेरा की अध्यक्षता में की गई। इस संबंध में पूजा समिति के अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष चैती छठ पूजा समिति का 25 वां साल है। चैती छठ पूजा महोत्सव को भव्य रुप से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष शिवगंगा तट के चारों तरफ छठ घाटों की साफ-सफाई समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी। साथ ही शिवगंगा घाट के चारों रास्ते पर स्वागत गेट लगाया जाएगा। साथ ही छठ घाट को आकर्षक विद्युत लाईटों से सजाया जाएगा। व्रतियों को सुविधा प्रदान करने के लिए कच्चा दूध, धूप, घी, अगरबत्ती, दीया, धूमना एवं पूजन सामग्री की व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी। साथ ही चार सेवा शिविर लगाकर व्रतियों व श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.