चैती छठ पूजा को लेकर जगदीशपुर मे खरीदारी को उमड़ी भीड़
बगहा, मार्च 24 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। चैती छठ पूजा के अवसर पर जगदीशपुर बाजार में खरना के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।पूजा को लेकर बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा गया।जगदीशपुर बाजार में दर्जनों दुकानों पर छठ पूजा से जुड़ी सामग्री जैसे दौरा,सूप,सूखे फल,फल-मूल समेत अन्य पूजन सामग्री सजी हुई है।रंग-बिरंगी दुकानों से पूरा बाजार आकर्षक नजर आ रहा है।खरना की पूर्व संध्या पर श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री खरीदने की होड़ लगी रही।आस्था व श्रद्धा से ओत-प्रोत लोग पूरे उत्साह के साथ खरीदारी करते दिखे,जिससे बाजार में काफी चहल-पहल रही।बाजार मे पूजन सामग्री खरीद रहे व्रती प्रियंका देवी,ओमप्रकाश सिंह,अशोक कुमार,सरिता कुमारी आदि ने बताया कि मन्नत पूर्ण होने के बाद छठ व्रत की शुरुआत कर रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.