हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता समृद्धि, पुत्र प्राप्ति और मंगलकामना के पर्व चैती छठ पर मंगलवार की शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। बुधवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व का समापन किया जाएगा। इसके लिए पूर्वांचल समाज के लोग रामपुर रोड स्थित छठ पूजा स्थल पर जुटेंगे।मंगलवार को दिन में छठी व्रतियों ने गेहूं, घी व शक्कर का ठेकुआ, चावल, लड्डू प्रसाद के लिए बनाया। बांस के बने सूप डाला, दौरा, टोकरी में प्रसाद को रखा गया। शाम होने से पहले लोग डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचने लगे। शाम 5:45 बजे पूरे विधि-विधान से व्रतियों ने डूबते सूर्य और छठी माता की आराधना की। श्रद्धालुओं ने गीत गाकर छठ माता को भोग लगाया। यहां समिति कोषाध्यक्ष बीरू पंडित, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, कृष्णा शाह, बिरेंद्र शाह, शंकर भगत, कपिल भगत, सुरेश भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.