बक्सर, मार्च 19 -- बक्सर। चैती छठ को लेकर गुरुवार को डीएम साहिला ने नाव से गंगा घाटों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा के लिए चिन्हित पक्का घाटों के आसपास मिट्टी के घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। साथ ही पहुंच पथ, चेंजिंग रूम व अस्थाई शौचालय व यूरिनल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने हाईमास्ट लाइट की जांच करते हुए तुरंत क्रियाशील करने को निर्देशित किया। साथ ही घाट पर लाइफ जैकेट के साथ नाव-नाविक व गोताखोर की प्रतिनियुक्ति करने को कहा। छठ घाटों पर डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति व बोट क्लीनिक की व्यवस्था भी रहेगी। कहा कि 24 से 25 मार्च तक निजी नावों के गंगा नदी में पूर्णतः परिचालन पर रोक रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.