गाजीपुर, मार्च 24 -- जमानियां। चैत्र शुक्ल चतुर्थी से सप्तमी तक मनाया जाने वाला चैती छठ पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह पवित्र सूर्य उपासना पर्व मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है। मंगलवार को पक्का बलुआ घाट सहित गंगा के विभिन्न घाटों पर दूर-दराज से सैकड़ों व्रती महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। चार दिवसीय इस महापर्व में नहाय-खाय, खरना और 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास के बाद व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। अगले दिन बुधवार को उषा अर्घ्य देकर व्रत का समापन करेंगी। श्रद्धालुओं ने सूर्य देव से परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी आयु की कामना की। पुजारी उद्धव पांडेय ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार द्वापर युग में द्रौपदी ने पांडवों की रक्षा के लिए चैती छठ व्र...