छपरा, मार्च 14 -- फोटो 20 चैती छठ पर्व को लेकर शनिवार को राजेंद्र सरोवर पोखर की सफाई करते मजदूर छपरा, एक संवाददाता। चैती छठ पर्व को लेकर शहर के प्रमुख छठ घाट राजेंद्र सरोवर पोखर की साफ-सफाई का कार्य शनिवार से शुरू कर दिया गया है। पर्व को देखते हुए नगर प्रशासन की ओर से घाट की व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पोखर के आसपास जमा गंदगी की सफाई, सीढ़ियों की धुलाई और घाट की समतलीकरण का काम में डेढ़ दर्जन से अधिक सफाई कर्मियों को लगाया गया है। छठ पर्व के दौरान यहां बड़ी संख्या में व्रती अर्घ्य देने पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की जाती है। गोताखोर व स्वास्थ्य सुविधा की भी होती है व्यवस्था प्रशासन की ओर से छठ पर्व के दौरान घाट पर गोताखोरों क...