चैती छठ को लेकर बाजार हुआ गुलजार, लाखों का हुआ कारोबार
लखीसराय, मार्च 24 -- चानन, निज संवाददाता। चैती छठ पर्व को लेकर स्थानीय मननपुर बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। फलों के साथ ही पूजन के समानों में महंगाई के बाद भी रिकॉर्ड बिक्री हुई। खरना को लेकर दूध की भी जमकर बिक्री हुई। फल एवं पूजन सामाग्रियों से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि इस बार उम्मीदों का बाजार कायम रहा। छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले ईख, नारियल, डाभ, नींबू, सिंघाड़ा, केला आदि की बिक्री पूरे दिन हुई। पूजा को लेकर मननपुर रेलवे परिसर में भी दर्जनों अस्थाई दुकाने लगाई गई। बाजार में फल खरीदने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ दिखने लगा, जो देर शाम तक जारी रहा। छठ पर्व पर फलों के साथ ही गन्ना केतारी की बिक्री जोरों पर है। मननपुर बाजार में टैक्टर पर लाद कर बाहर से गन्ना लाया गया है। मुख्य सड़क के अलावा बाजार के अन्य हिस्सों में लोग फलों की खरीदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.