समस्तीपुर, मार्च 18 -- समस्तीपुर। चैती दुर्गा पूजा, छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थानों की पहचान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एसडीओ ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखें । उन्होंने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों से अपील की गई कि किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी पर विश्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.