सिमडेगा, मार्च 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। चैती छठ महापर्व की शुरुआत 22 मार्च को नहाय-खाय के साथ हो चुकी है और इस बार शहर में छठ घाटों की स्थिति संतोषजनक नजर आ रही है। सिमडेगा में चैती छठ सीमित संख्या में व्रती करते हैं। लेकिन आस्था में कोई कमी नहीं दिखती। शहर में केलघाघ डैम स्थित छठ घाट ही मुख्य केंद्र है। जहां छठ व्रती अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस घाट पर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पूरी तैयारी की गई है। रविवार को डीसी कंचन सिंह सहित कई अधिकारियों ने केलघाघ छठ घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने सुरक्षा के मद्देनजर घाट में गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने, घाट को पुरी तरह व्यवस्थित करने एवं पुलिस जवानों की भी तैनाती करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.