पूर्णिया, मार्च 23 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।लोक आस्था के महापर्व चैती छठ को लेकर जलालगढ़ क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई है। रविवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय इस पावन अनुष्ठान की शुरुआत हो गई। पर्व को लेकर घर-घर में साफ-सफाई और पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। परंपरा के अनुसार दूसरे दिन खरना का पर्व मनाया जाएगा, जिसमें व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शाम को प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद तीसरे दिन व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, जबकि चौथे और अंतिम दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस पावन पर्व का समापन होगा। चैती छठ को लेकर व्रती महिलाएं पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ तैयारियों में जुटी हैं। घरों में विशेष स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है और पूजा सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि यह पर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.