गढ़वा, मार्च 23 -- गढ़वा, हिटी। चैती छठ महापर्व को लेकर घाटों की साफ सफाई अंतिम चरण में है। घाटों को अब सजाने संवारने का काम चल रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूरवर्ती प्रखंडों में स्थित छठ घाटों को भी युद्ध स्तर पर सजाने का काम चल रहा है। छठ घाटों पर व्रतियों के लिए जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। जिला मुख्यालय में दानरो नदी तट पर स्थित विभिन्न छठ घाटों को भी सजाया संवारा जा रहा है। सभी घाटों पर व्रतियों के लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है। छठव्रतियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए नदी परिसर में मोटर लगाकर पानी का झरना लगाया गया है, ताकि छठव्रती यहां स्नान कर पूजा अर्चना कर सकें। जिला मुख्यालय स्थित दानरो नदी, सरस्वती नदी सहित विभिन्न जलाशय, नदी, तालाब सहित अन्य स्थानों पर व्रती अर्घ्य देते हैं। जिल...