भागलपुर, मार्च 24 -- अकबरनगर संवाददाता आस्था के महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार को खरना अनुष्ठान श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। व्रतियों ने दिनभर निर्जला उपवास रखकर शाम में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रसाद के रूप में गुड़-खीर व रोटी का भोग लगाया। खरना के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला उपवास का संकल्प लिया। इस दौरान घरों में साफ-सफाई और पूजा की विशेष व्यवस्था की गई। इधर, छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना हुआ है। व्रती और श्रद्धालु घाटों की साफ-सफाई एवं सजावट में जुटे हैं। मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ व्रत का पारण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.