हजारीबाग, मार्च 24 -- बरही प्रतिनिधि। चैती छठ नहाय खाय के साथ शुरू हुआ। सोमवार को छठ व्रतियों ने खरना किया।खरना के बाद प्रसाद खाने के लिए श्रद्धालु व्रतियों के घर गए और प्रसाद पाकर निहाल हुए। खरना के साथ ही छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। मंगलवार को दिन भर उपवास रखकर शाम को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे वहीं बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर अपना अनुष्ठान पूर्ण करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए प्राचीन छठ नदी घाट बरहीडीह, सूर्य मंदिर नदी, बराकर नदी घाट और तालाबों की साफ सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...