बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो,प्रतिनिधि। चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार को संध्या समय छठव्रतियों ने खरना किया। जिसमें छठव्रती दिन भर निर्जला उपवास रहकर सूर्यास्त के बाद दुध से खीर बनाकर व पूजन कर भगवान सूर्य को भोग लगाया। इसके बाद प्रसाद के रूप में स्वयं ग्रहण कर अन्य भक्त श्रद्धालुओं के बीच इसे महाप्रसाद के रूप में वितरीत किया। इसके बाद से ही छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। छठव्रत अनुष्ठान के तीसरे दिन 24 मार्च मंगलवार को छठव्रती निर्जला व्रत रखकर संध्या काल में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य प्रदान किया जाएगा। भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य देने को लेकर नगर के विभिन्न सूर्य सरोवर छठ घाट सजधज कर तैयार हो गया है। चैती छठ को लेकर घरों समेत अन्य जगहों पर छठ के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। जबकि छठ पर्व अनुष्ठान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.