लखीसराय, मार्च 22 -- चानन, निज संवाददाता। नहाय-खाय के साथ रविवार को चैती छठ पूजा शुरू हो जायेगी। चैती छठ को लेकर बाजार भी पूरी तरह गुलजार होने लगा है। हालांकि मौसम के बदलाव की वजह से शनिवार को पूरे दिन बाजार में चहल -पहल नहीं दिखी। रूक रूक कर हुई बूंदाबांदी से लोग घरों में दुबके रहे। रविवार यानि आज नहाय -खाय, 23 को खरना, 24 को संध्या अर्ध्य और 25 मार्च को उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देकर व्रत का पारण किया जायेगा। इस चार दिवसीय पूजा को लेकर नेम, निष्ठा का अधिक ख्याल रखा जाता है। छवव्रती वीणा देवी, आरती देवी, मीना देवी, ललिता देवी, मीरा देवी आदि ने कहा कि छठ पूजा सादगी और पवित्रता का त्योहार है। इसे भक्ति और आध्यात्म से परिपूर्ण, शास्त्रों से अलग यह जन सामान्य द्वारा अपने रीति रिवाज के रंगों में गढ़ी गई उपासना पद्धति है। यही एक मात्र ऐसी पूजा ह...