कटिहार, मार्च 23 -- कटिहार। निज संवाददाता। औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र अंतर्गत विजय बाबू के पोखर पर विजय स्पॉटिंग क्लब के द्वारा लोक आस्था का महान चैती छठ पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि तैयारी की जा रही है। नगर निगम की ओर से साफ सफाई का काम चल रहा है। दुर्गास्थान चौक से औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर तक सफाई का काम तेजी से हो रहा है। पोखर के अंदर घाटों की सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था, बेरकेटिंग की व्यवस्था की जा रही है। छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा करने में किसी भी तरह की कठिनाई नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। नगर निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार, महापौर उषा देवी अग्रवाल ,उप महापौर मंजूर खान के नेतृत्व में नगर निगम की पूरी टीम साफ सफाई को अंतिम रूप देने में लगी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.