बक्सर, मार्च 19 -- फोटो डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि।चैती छठ पर सुरक्षा और साफसफाई को लेकर एसडीओ राकेश कुमार और डीएसपी पोलस्त कुमार ने छठिया पोखरा का निरीक्षण किया।बताया गया कि चैती छठ छठिया पोखरा और पुराना भोजपुर के भैसहा नदी किनारे होता है। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने दोनों घाटों की साफ सफाई कराने का निर्देश नप के प्रधान सहायक दुर्गेश सिंह को दिया।एसडीओ ने चेंजिंग रुम,तालाब की बेरेकेटिंग कराने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...