मोतिहारी, मार्च 21 -- मोतिहारी,मोतिहारी संवाददाता। वासंतिक नवरात्र की चतुर्थी तिथि को लेकर चैती छठ करने वाले व्रती रविवार को नहाय-खाय करेंगे। इसके साथ ही चार दिवसीय चैती छठ व्रत आरंभ हो जाएगा। इसके साथ ही व्रतियों के घरों में चहल-पहल बढ़ जाएगी। व्रती बाईस मार्च रविवार को चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय करने के बाद पंचमी तिथि तेईस मार्च सोमवार की शाम खरना करेंगे। षष्ठी तिथि चौबीस मार्च मंगलवार को छठव्रती अस्ताचलगामी भगवान भुवन भास्कर को फलों, मिठाईयों तथा पूजन सामग्रियों से अर्घ्य देंगे। साथ ही दूसरे दिन पच्चीस मार्च बुधवार सप्तमी तिथि की सुबह उदित सूर्य को अर्घ्य देकर पारण करेंगे। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व की समाप्ति हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...