कोडरमा, मार्च 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आस्था, साधना, आराधना और सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ इस वर्ष 22 मार्च से शुरू होगा। चार दिवसीय इस पवित्र अनुष्ठान को लेकर व्रतियों के घरों में अभी से भक्ति और श्रद्धा का माहौल बनने लगा है। छठ पर्व को लेकर लोग तैयारी में जुट गए हैं और घरों की साफ-सफाई के साथ पूजा सामग्री की व्यवस्था की जा रही है। छठ महापर्व का आरंभ 22 मार्च रविवार को नहाय-खाय के साथ होगा। इस दिन व्रती स्नान कर शुद्ध भोजन ग्रहण करते हैं और व्रत की शुरुआत करते हैं। इसके बाद 23 मार्च को खरना होगा, जिसमें व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ और चावल की खीर का प्रसाद ग्रहण करते हैं। व्रती 24 मार्च को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस दिन घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और डूबते सूर्य की आराधना की जाती है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.