चैती छठ का खरना संपन्न, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज
रांची, मार्च 23 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। हिंदुओं का महान पर्व चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार को खरना खीर प्रसाद व्रत संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस महापर्व के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवरों में स्नान कर खीर-पूड़ी का प्रसाद भगवान सूर्य को अर्पण किया और प्रसाद ग्रहण किया। सूर्यास्त के पूर्व व्रतियों ने भगवान सूर्य को नमन करते हुए मनोवांछित फल की कामना की। नवनिर्मित चूल्हे पर आम की लकड़ी पर प्रसाद बनाए गए। इसके बाद प्रारंभ हुआ व्रतियों के घर खरना का प्रसाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं का घर आने-जाने का सिलसिला। देर रात तक श्रद्धालु व्रतियों के घर आते-जाते देखे गए। वहीं प्रखंड मुख्यालय में छठ के पारंपरिक गीतों से पूरा गुंजायमान हो रहा है। वहीं मंगलवार संध्या में अस्ताचलगामी सूर्य को व्रति अर्घ्य देंगे तथा बुधवार को उदीयमान भगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.