जमशेदपुर, मार्च 22 -- आगामी चैती छठ महापर्व और रामनवमी शोभायात्रा के सुचारू आयोजन को लेकर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की पहल पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। समिति द्वारा घाटों की स्थिति और अव्यवस्थाओं को लेकर उठाई गई चिंताओं के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न घाटों का निरीक्षण शुरू कर दिया है और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में समिति के पदाधिकारियों ने साकची स्थित स्वर्णरेखा घाट का आरसीसी विभाग के पदाधिकारी दिव्यांशु सिंह के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। यहां पुल निर्माण के कारण घाट की व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। ज्ञात हो कि शहर की सबसे अधिक रामनवमी शोभायात्राएं इसी घाट पर पहुंचती हैं। इस बार स्वर्णरेखा घाट पर श्रद्धालुओं को नया स्वरूप देखने को मिलेगा। घाट के प्रवेश मार्ग की चौड़ाई बढ़ाई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.