रांची, मार्च 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी में रविवार को लोक आस्था का महापर्व चैती छठ श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ हो गया। नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस चार दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन व्रतियों ने सुबह स्नान-ध्यान कर भगवान सूर्य और छठी माता की उपासना का संकल्प लिया। नियम-निष्ठा का पालन करते हुए व्रतियों ने सात्विक भोजन के रूप में कद्दू-भात ग्रहण किया। श्रद्धालुओं के घरों में परिजनों और परिचितों ने भी पूरी आस्था के साथ प्रसाद ग्रहण किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। सोमवार को होगा महाखरना का अनुष्ठानमहापर्व के दूसरे दिन सोमवार को महाखरना का अनुष्ठान संपन्न होगा। इस दिन व्रती दिनभर निर्जला उपवास रखकर सायंकाल में पुनः स्नान के बाद पूजा-अर्चना करेंगी। खरना के अवसर पर पारंपरिक रूप से गाय के दूध और गुड़ से बनी खीर का भोग लगाया जाता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.